गाज़ियाबाद, मार्च 2 -- गाजियाबाद। होली पर एमएमजी अस्पताल में पूरे वार्ड को आरक्षित कर दिया गया है। हालांकि संयुक्त जिला अस्पताल में 10 बेड और सीएचसी पर छह बेड आरक्षित किए गए हैं। जिला अस्पतालों में त्वचा, नेत्र और हड्डी रोग के चिकित्सक 24 घंटे मौजूद रहेंगे। इसके लिए रोस्टर तैयार किए गए हैं। जनपद के एमएमजी, संयुक्त जिला अस्पताल में होली पर्व के लिए इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। एमएमजी अस्पताल के सीएमएस डॉ. राकेश कुमार का कहना है कि होली पर आने वाले मरीजों के लिए डेंगू वार्ड को आरक्षित कर दिया गया है। वार्ड में 15 बेड पर हादसे के मरीजों का उपचार किया जाएगा। इमरजेंसी में दो ईएमओ के स्थान पर तीन डॉक्टर तैनात रहेंगे। इनमें एक डॉक्टर की ड्यूटी आईसीयू में रहेगी। इसके अलावा संयुक्त जिला अस्पताल में छह बेड के साथ इमरजेंसी में अतिरिक्त व्यवस्था की गई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.