गाज़ियाबाद, मार्च 16 -- गाजियाबाद, संवाददाता। एमएमजी अस्पताल में एक्स-रे प्रिंटर खराब पड़ा है। इसके कारण मरीजों को कंप्यूटर स्क्रीन से जांच इमेज की फोटो मोबाइल में खींचनी पड़ रही है। उन मरीजों को ज्यादा परेशानी हो रही है, जिनके पास स्मार्टफोन नहीं है।एमएमजी अस्पताल में प्रतिदिन 200 से ढाई सौ मरीजों की एक्स-रे जांच होती है। ओपीडी से रोजाना सड़क दुर्घटना, गिरने से चोट, हड्डी में फ्रैक्चर की आशंका और सीने की जांच कराने वाले मरीजों को जांच के लिए पहुंचते हैं। शुक्रवार 13 मार्च से अस्पताल में डिजिटल एक्स-रे मशीन का प्रिंटर खराब पड़ा है। सराय नजर अली निवासी 35 वर्षीय आस मोहम्मद ने बताया कि पैर और हाथ में चोट लगने के बाद ओपीडी से एक्स-रे कराने को कहा गया। जांच तो हो गई, लेकिन मोबाइल में एक्स-रे जांच की फोटो खींचने को कहा गया। कर्मचारियों ने बताय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.