गाज़ियाबाद, जनवरी 1 -- गाजियाबाद। राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एनक्वास) के तहत एमएमजी अस्पताल को 14 लाख रुपए की धनराशि मिलेगी। इसके लिए सासन से सूची जारी हो चुकी है। अस्पताल में मरीजों के बेहतर इलाज और स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने पर खर्च किए जा सकेंगे। पिछले साल इंक्वास टीम ने एमएमजी अस्पताल का निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में उपलब्ध संसाधनों, मरीज सेवाओं, स्वच्छता व्यवस्था और इलाज की गुणवत्ता का मूल्यांकन किया गया था। तय मानकों पर खरा उतरने के बाद अस्पताल को प्रोत्साहन राशि के रूप में यह बजट जारी किया गया है। सीएमएस डा. राकेश कुमार ने बताया कि धनराशि के प्रभावी उपयोग से मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी और अस्पताल में आने वाले रोजाना हजारों मरीजों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। प्रशासन ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.