गाज़ियाबाद, अप्रैल 29 -- गाजियाबाद, प्रदीप वर्मा। एमएमजी अस्पताल की पैथोलॉजी लैब के बाहर बुधवार सुबह दो तिमारदार आपस में भिड़ गए। जांच के लिए बारकोड बनवाने को लेकर दोनों में मारपीट शुरू हो गई। इससे मरीजों में अफरा-तफरी मच गई। अस्पताल में एक महिला अपनी 17 वर्षीय बेटी को दिखाने के लिए आई थी। डॉक्टर ने किशोरी को खून की जांच लिख दी। इसी बीच भीड़ की वजह से महिला ने अपने दिव्यांग पति को अस्पताल बुला लिया। उसके पति को चलने में कुछ समस्या थी। तीनों जब पैथोलॉजी लैब की लाइन में पहुंचे तो बारकोड बनवाने की लाइन में महिला लग गई। पति भी उसके पास खड़ा हो गया। महिला के पीछे खड़े दूसरे तिमारदार पहले बारकोड बनवाना चाहता था। इसी बात को लेकर मामला हाथापाई तक पहुंच गया। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.