गोरखपुर, अगस्त 12 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) में भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष संवर्धन एवं प्राधिकरण केंद्र (इन-स्पेस), अंतरिक्ष विभाग, भारत सरकार की योजना के तहत आधुनिक अंतरिक्ष प्रयोगशाला बनाई जाएगी। परिसर में 6.5 करोड़ रुपये की लागत से अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी उत्कृष्टता केंद्र विकसित किया जाएगा। विश्वविद्यालय का चयन इन स्पेस के प्रमुख 'क्लासरूम टू कॉसमॉस' कार्यक्रम के तहत हुआ है। केंद्र में तीन उन्नत एवं एकीकृत सुविधाएं विकसित होंगी। इनमें सैटेलाइट सिस्टम्स प्रयोगशाला, स्पेस रोबोटिक्स प्रयोगशाला और स्पेस एनवायरनमेंट टेस्टिंग सुविधा शामिल हैं। इनके जरिए उपग्रह प्रणालियों, अंतरिक्ष रोबोटिक्स और अंतरिक्ष हार्डवेयर के पर्यावरणीय परीक्षण से जुड़े आधुनिक काम किए जा सकेंगे। प्रयोगशाला विद...