एमएमएमयूटी में होगा नेक्स्ट जेनरेशन सेमीकंडक्टर पर काम
गोरखपुर, सितम्बर 5 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। सरकार की महत्वाकांक्षी योजना सेमीकॉन इंडिया पहल की तर्ज पर मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) में सेमीकंडक्टर चिप पर शोध सहित प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। इसके तहत विश्वविद्यालय में नेक्स्ट जेनरेशन सेमीकंडक्टर और नैनो डिवाइस तकनीक पर शोध होगा। इससे पूर्वांचल के छात्रों को आधुनिक चिप तकनीक से जुड़ने का मौका मिलेगा। इसकी जिम्मेदारी इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग को सौंपी गई है। विभाग आधुनिक प्रयोगशालाओं के विकास, शोध गतिविधियों और उद्योगों की आवश्यकता के अनुरूप प्रशिक्षण कार्यक्रम तैयार करने पर काम शुरू कर दिया है। इसका उद्देश्य ऐसे इंजीनियर और शोधकर्ता तैयार करना है, जो भविष्य की सेमीकंडक्टर तकनीकों के विकास में योगदान दे सकें। इस पहल के तहत ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.