गोरखपुर, जून 15 -- फोटो- गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में सोमवार को सात दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षकों, कर्मचारियों एवं शोधार्थियों सहित 30 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योगाभ्यास किया। कार्यक्रम का शुभारंभ छात्र क्रिया कलाप परिषद के अध्यक्ष प्रो. बीके पांडेय ने योग प्रशिक्षक द्वारा योग प्रार्थना के साथ किया। प्रो. बीके पाण्डेय ने कहा कि आधुनिक जीवनशैली, बढ़ती प्रतिस्पर्धा और डिजिटल तकनीकों पर अत्यधिक निर्भरता के कारण तनाव एवं स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियां तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे समय में योग शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक संतुलन स्थापित करने का सबसे प्रभावी एवं वैज्ञानिक माध्यम बनकर उभरा है। यह भी पढ़ें- रोगों की रोकथाम का प्रभावी साधन है...