गोरखपुर, मार्च 11 -- गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय और विज्ञान भारती की ओर से यांत्रिक अभियंत्रण विभाग में 12 से 13 मार्च को एडवांस्ड डिजाइन, मैन्युफैक्चरिंग एंड सस्टेनेबल एनर्जी सिस्टम्स विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। आयोजन समिति के प्रो. संजय मिश्र, प्रो. जीउत सिंह और प्रो. वीके द्विवेदी ने बताया कि सम्मेलन का उद्घाटन सुबह 10 बजे बजे अटल भवन सभागार में होगा। मुख्य अतिथि एचबीटीयू कुलपति प्रो. शमशेर मौजूद रहेंगे। अध्यक्षता एमएमएमयूटी कुलपति प्रो. जेपी सैनी करेंगे। सम्मेलन में विज्ञान भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय संगठन मंत्री अंकित राय, ब्राजील फेडरल यूनिवर्सिटी के प्रो. ओफेलिया आरोजो, कतर विश्वविद्यालय डॉ. किशोर कुमार सदसिवुनी, प्रो पीएमवी सुब्बाराव व प्रो पुलक मोहन पाण्डेय, प्रो शक्ति सि...