गोरखपुर, जुलाई 7 -- गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के साइबर फोरेंसिक रिसर्च सेंटर की ओर से साइबर सुरक्षा एवं डिजिटल फोरेंसिक विषय पर आयोजित छह सप्ताह के समर इंटर्नशिप कार्यक्रम के 48 प्रतिभागियों का शैक्षणिक भ्रमण गोरखपुर साइबर थाने में कराया गया। कार्यक्रम एमएमएमयूटी एवं गोरखपुर जोन पुलिस के मध्य हुए समझौता ज्ञापन (एमओयू) के तहत किया गया। भ्रमण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सुधीर जायसवाल, साइबर थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह, साइबर कमांडो उपेंद्र सिंह एवं उनकी टीम ने विद्यार्थियों के साथ संवाद स्थापित करते हुए साइबर अपराधों की जांच प्रक्रिया और वर्तमान समय के उभरते साइबर खतरों की विस्तृत जानकारी दी। अधिकारियों ने म्यूल बैंक अकाउंट, साइबर स्टॉकिंग, फिशिंग लिंक, दुर्भावनापूर...