गोरखपुर, फरवरी 27 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। एमएमएमयूटी की छात्रा इप्शिता गुप्ता का चयन बहुराष्ट्रीय कंपनी अमेजन में 45 लाख रुपये के वार्षिक पैकेज पर हुआ है। वह हैदराबाद में सॉफ्टवेयर डेवलपर इंजीनियर के रूप में काम करेंगी। इप्शिता बीटेक कंप्यूटर साइंस इंजीनियिरंग अंतिम वर्ष की छात्रा हैं। अमेजन में उन्हें 1.10 लाख रुपये के मासिक स्टाईपेंड पर इंटर्नशिप का मौका मिला था। इंटर्नशिप के दौरान अच्छे प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन किया गया है। इप्शिता शहर के बिछिया कॉलोनी की रहने वाली हैं। उनके पिता गोपाल दास की बिछिया में ही फुटवियर की दुकान है। माता रेनू गुप्ता गृहिणी हैं, छोटा भाई इशांत गुप्ता 11वीं में पढ़ता है। इप्शिता ने बताया की पेपर और इंटरव्यू में कोडिंग से जुड़े प्रश्न पूछे गए थे। ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के चेयरमैन प्रो. वीके द्वि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.