गोरखपुर, फरवरी 3 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के छात्रों ने आईआईटी कानपुर में राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित फेडरेटेड इंटेलिजेंस हैकाथॉन 2026 में सफलता हासिल की है। यह हैकाथॉन राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (एनएचए) के नेतृत्व में भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद-राष्ट्रीय डिजिटल स्वास्थ्य एवं डेटा विज्ञान अनुसंधान संस्थान (आईसीएमआर-एनआईआरडीएचडीएस) तथा भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर के सहयोग से 19 से 23 जनवरी तक आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता में देशभर से कुल 374 टीमें प्रतिभाग की थी। इनमें एआई शोधकर्ता, डेटा वैज्ञानिक, हेल्थ-टेक स्टार्टअप्स तथा प्रमुख तकनीकी संस्थानों के प्रतिभागी शामिल थे। इस प्रतिस्पर्धी मंच पर विश्वविद्यालय की दो टीमों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। टीम सुश्रुत में अमर्त्य पां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.