गोरखपुर, मार्च 11 -- गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के लेखा विभाग में नव परिभाषित अंशदान पेंशन योजना (एनपीएस) के तहत नए सॉफ्टवेयर के संचालन से संबंधित एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय के वित्त एवं लेखा अनुभव में कार्यरत सभी कार्मिकों को नए सॉफ्टवेयर के उपयोग, संचालन प्रक्रिया तथा इससे जुड़े तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी गई। हेमंत ने सॉफ्टवेयर के माध्यम से पेंशन से संबंधित कार्यों को अधिक सुगम और पारदर्शी बनाने के तरीकों के बारे में बताया। प्रशिक्षण में भाग ले रहे कर्मचारियों ने सॉफ्टवेयर के उपयोग के दौरान सामने आने वाली विभिन्न जिज्ञासाओं और तकनीकी समस्याओं को भी रखा, जिनका समाधान हेमंत ने किया। हेमंत ने बताया कि नए सॉफ्टवेयर के माध्यम से नव परिभाषित अंशदान ...