एमएमएमयूटी : शिक्षिकाओं, कर्मचारियों व शोध छात्राओं ने निकाली तिरंगा यात्रा
गोरखपुर, अगस्त 26 -- गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में मंगलवार को महिला शिक्षिकाओं, कर्मचारियों एवं शोध-छात्राओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा का आयोजन महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष डॉ. मीनू के नेतृत्व में किया गया। इसमें महिला प्रकोष्ठ, आंतरिक शिकायत समिति (आईसीसी) तथा महिला कल्याण एवं उत्पीड़न विरोधी प्रकोष्ठ यात्रा में शामिल हुई। तिरंगा यात्रा अटल भवन से प्रारंभ होकर पूरे विवि परिसर का चक्कर लगाते हुए पुन अटल भवन पर समाप्त हुई। यात्रा के दौरान महिला शिक्षिकाओं, महिला कर्मचारियों एवं शोध छात्राओं ने तिरंगे को ऊंचाई पर थामकर पूरे उत्साह के साथ मार्च किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विश्वविद्यालय परिवार में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता की भावना को प्रोत्साहित करना रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.