गोरखपुर, सितम्बर 30 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में दो महत्वपूर्ण प्रशासनिक बदलाव किए गए हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग विभाग के एसोसिएट प्रो. डॉ. राजन मिश्र को छात्र क्रियाकलाप परिषद का प्रभारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं, केमिकल इंजीनियरिंग विभाग के प्रो. वीएल गोले को अधिष्ठाता स्नातक अध्ययन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रभारी अध्यक्ष के रूप में डॉ. राजन मिश्र, भौतिकी विभाग के प्रो. बीके पांडेय का स्थान लेंगे। वहीं केमिकल इंजीनियरिंग विभाग के प्रो.वीएल गोले गणित विभाग के प्रो. वीके मिश्र का स्थान लेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...