एमएमएमयूटी : नवागत छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा
गोरखपुर, अगस्त 18 -- गोरखपुर। राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ, मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की ओर से नवप्रवेशित प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय सेवा योजना समन्वयक डॉ.सत्यप्रकाश यादव की मौजूदगी में हर घर तिरंगा अभियान के तहत फ्लैग मार्च निकाला गया। मार्च विश्वविद्यालय परिसर स्थित बहुउद्देशीय सभागार से प्रारंभ होकर विद्यार्थियों के संबंधित छात्रावासों तक गया। मार्च में नवप्रवेशित प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर पूरे उत्साह, अनुशासन एवं जोश के साथ सहभागिता की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.