गाज़ियाबाद, सितम्बर 8 -- गाजियाबाद, गुलशन भारती। चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से संबंधित जिले के कॉलेजों में एलएलबी तीन वर्षीय पाठ्यक्रम के दाखिले सोमवार से शुरू हो गए। पहला दिन होने के चलते छात्रों की संख्या कम रही। जिससे दाखिले भी कम हुए। सोमवार को एमएमएच में करीब 13 दाखिले हो सके। चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से संबंधित 26 कॉलेज एलएलबी यूनिवर्सिटी पाठ्यक्रम की पढ़ाई होती है। इसमें एमएमएच कॉलेज अकेला राजकीय कॉलेज हैं, जहां 132 सीट हैं। एमएमएच में एलएलबी की पहली मेरिट में 49 दाखिले हुए। सोमवार को दूसरी मेरिट के दाखिला शुरू हुए। पहल दिन 13 छात्रों ने प्रवेश लिया। अब कुल 62 सीटों पर दाखिले हो चुके हैं। इसके बाद एमएमएच में एलएलबी की 70 सीटें खाली हैं。

दाखिले की प्रक्रिया एमएमएच कॉलेज के विधि विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. पंकज त्यागी का कहना ही म...