बदायूं, सितम्बर 5 -- शहर से लेकर देहात तक अधिकांश हाईवे गड्ढों में तब्दील हो चुके हैं। सबसे ज्यादा हालात शहर से गुजर रहे मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे के हैं जहां देखरेख के अभाव में यह हाईवे शहरी क्षेत्र में कई जगह गड्ढों में बदल गया है। पटेल चौक पर जहां करीब चालीस मीटर हाईवे गड्ढों में बदल चुका है तो इसके आगे खेड़ा नवादा से पहले हाईवे पर कई बड़े गड्ढे बन चुके हैं, इनकी वजह से हादसे का भय भी बना हुआ है। हर वक्त राहगीर यहां से खतरे के साथ गुजर रहे हैं। खेड़ा नवादा से पहले हाईवे पर बने गड्ढे दिखाई नहीं देते हैं। गनीमत है कि यहां से गुजरने वाले हाईवे को साफ देख और इन गड्ढों में अचानक जलभराव की वजह से भांप जाते हैं और अपने वाहनों को सावधानी से निकालते हैं, नहीं तो किसी भी वक्त कोई नौसिखिया चालक यहां बड़े हादसे का शिकार हो सकता है। गड्ढे कई फिट अ...