नई दिल्ली, सितम्बर 29 -- महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) के प्रमुख राज ठाकरे ने मंगलवार को कहा कि उनकी पार्टी और उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) 4 अक्तूबर को मुंबई में चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा निकालेंगे। राज ठाकरे ने कहा कि भायखला से बीएमसी मुख्यालय तक निकाले जाने वाले इस मार्च का मकसद मतदाता सूची में हेर-फेर के आरोपों को लेकर चुनाव आयोग के खिलाफ सभी राजनीतिक दलों को एकजुट करना है। यह भी पढ़ें- CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ ठाकरे बंधुओं का बड़ा ऐलान, 4 अक्टूबर को मुंबई में निकालेंगे मोर्चा; सभी दलों को न्योताराज ठाकरे का बयान उन्होंने अपने चचेरे भाई और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के साथ यहां एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हम सभी पार्टियों को इस मोर्चे के लिए आमंत्रित करेंगे। सत्ताधारी पार्टियों का भी...