प्रयागराज, अप्रैल 24 -- मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) के केमिकल इंजीनियरिंग विभाग की ओर से 2026-27 शैक्षणिक सत्र से 'बायोप्रोसेस इंजीनियरिंग' में एक नया एमटेक पाठ्यक्रम शुरू किया जा रहा है। केमिकल इंजीनियरिंग विभाग के अध्यक्ष डॉ. दीपेश एस. पटले ने बताया कि इसमें 15 सीटें उपलब्ध हैं। इस पाठ्यक्रम का उद्देश्य इंजीनियरिंग के मुख्य सिद्धांतों का जरूरी ज्ञान देना है, साथ ही अपस्ट्रीम, बायोरिएक्टर और डाउनस्ट्रीम प्रोसेसिंग में प्रायोगिक अनुभव भी देना है। बायोप्रोसेस इंजीनियरिंग नए और बेहतर बायोप्रोडक्ट्स के वैज्ञानिक विकास के लिए बहुत जरूरी है। यह भी उम्मीद है कि इस प्रस्तावित प्रोग्राम के ग्रेजुएट्स को कई संभावित मल्टी नेशन कंपनियों (एमएनसी) के साथ करियर के शानदार अवसर मिलेंगे। इस कोर्स में प्रवेश सेंट्रलाइज्ड काउंस...