प्रयागराज, अप्रैल 29 -- प्रयागराज। एमएनएनआईटी के छात्र गतिविधि केंद्र की ओर से सांस्कृतिक संध्या आयोजित की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन निदेशक प्रो. आरएस वर्मा सहित अन्य शिक्षकों ने किया। कर्नाटक वायलिन वादक मैसूर मंजूनाथ ने अपनी प्रस्तुति से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनके साथ मृदंगम पर तुमकुर रविशंकर और तबला पर डॉ. विनोद मिश्रा ने संगत दी। निदेशक ने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों को भारतीय शास्त्रीय संगीत और सांस्कृतिक विरासत से जोड़ते हैं। यह भी पढ़ें- कलाकारों का मंच कार्यक्रम में कला के रंग

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...