एमएनएनआईटी में यूजी की कक्षाएं 24 अगस्त से
प्रयागराज, जुलाई 19 -- मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के नव प्रवेशित यूजी, पीजी और पीएचडी छात्रों की फिजिकल रिपोर्टिंग, कक्षाएं शुरू करने का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। एमबीए, एमसीए, एमएससी और पीएचडी के छात्रों का पंजीकरण 10 अगस्त, जबकि एमटेक छात्रों का 11 अगस्त को होगा। सभी पीजी और पीएचडी पाठ्यक्रमों की कक्षाएं 12 अगस्त से शुरू होंगी। 24 अगस्त से यूजी की कक्षाएं शुरू होंगी। बीटेक में जोसा, सीएसएबी और डीएएसए के माध्यम से प्रवेश लेने वाले छात्रों की रिपोर्टिंग 19 से 21 अगस्त तक होगी। 19 अगस्त को बायोटेक्नोलॉजी, केमिकल इंजीनियरिंग, इंजीनियरिंग एंड कम्प्यूटेशनल मैकेनिक्स, मैटेरियल्स इंजीनियरिंग, मैथेमेटिक्स एंड कंप्यूटिंग और मैकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्रों की रिपोर्टिंग होगी। यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.