प्रयागराज, अप्रैल 17 -- मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए फुल और पार्ट टाइम पीएचडी कार्यक्रम में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। कंप्यूटर साइंस, मैकेनिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, सिविल सहित 14 विभागों में कुल 179 सीटों पर चयन होगा। अभ्यर्थी 17 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जबकि 22 मई तक हस्ताक्षरित आवेदन पत्र जमा करना अनिवार्य होगा। चयनित अभ्यर्थियों की सूची 4 जून को जारी होगी और 24 जून से 1 जुलाई के बीच परीक्षा व साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। अंतिम परिणाम 13 जुलाई को घोषित होगा। पीएचडी में स्टाइपेंडरी, स्पॉन्सर्ड और पार्ट टाइम समेत पांच श्रेणियां निर्धारित की गई हैं। यह भी पढ़ें- कुमाऊं विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश परीक्षा कार्यक्रम घोषित इनमें इंस्टीट्यूट स्टाइपेंडरी फुल-टाइम रिसर्च ...