एमएनएनआईटी में अब अंकपत्र पर दर्ज होगी फर्स्ट डिवीजन
प्रयागराज, सितम्बर 1 -- प्रयागराज। मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) से पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए राहत की खबर है। संस्थान के स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों को अब फर्स्ट डिवीजन की मान्यता मिल सकेगी। 6.5 या इससे अधिक सीपीआई (कम्युलेटिव परफॉर्मेंस इंडेक्स) प्राप्त करने वालों को फर्स्ट डिवीजन के समकक्ष माना जाएगा। संस्थान की सीनेट ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। बैठक में 'फर्स्ट डिवीजन इक्विवेलेंस' यानी प्रथम श्रेणी की समकक्षता देने के प्रस्ताव पर विचार किया गया। दरअसल, तकनीकी संस्थानों में छात्र-छात्राओं का मूल्यांकन सीपीआई के आधार पर किया जाता है। ऐसे में कई भर्ती संस्थाओं या सरकारी-गैर सरकारी संगठनों के आवेदन में यदि फर्स्ट डिवीजन की शर्त होती है तो अभ्यर्थी के सामने समस्या आती थी। य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.