प्रयागराज, अक्टूबर 1 -- प्रयागराज। एमएनएनआईटी के गणित विभाग की ओर से कृत्रिम बुद्धिमत्ता में बीजगणित और टेक्नोलॉजी के अनुप्रयोगों पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन (आईसीएटीएएआई-2026) का आयोजन 2 से 4 अक्तूबर तक किया जाएगा। तीन दिवसीय सम्मेलन में देश-विदेश के गणितज्ञ, शोधकर्ता और शिक्षाविद् बीजगणित, टोपोलॉजी, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, आंकड़ा विज्ञान और अभियंत्रण से जुड़े शोध पर चर्चा करेंगे। उद्घाटन मुख्य अतिथि इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व गणित प्रोफेसर प्रो. रामजी लाल करेंगे। सम्मेलन में अमेरिका, चीन, दक्षिण अफ्रीका, कनाडा, तुर्की, पोलैंड और जॉर्डन समेत कई देशों के विशेषज्ञ शामिल होंगे। वैज्ञानिक सत्रों में समूह सिद्धांत, संख्या सिद्धांत, बीजीय ज्यामिति, मशीन लर्निंग, अनुकूलन और आंकड़ा विज्ञान जैसे विषयों पर शोध प्रस्तुत किए जाएंगे। सम्मेलन को एएनआरए...