प्रयागराज, सितम्बर 6 -- प्रयागराज। मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) के पुराछात्र संगठन ने वर्ष 2026 के विशिष्ट पुराछात्र पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। देश-विदेश में अपनी सेवाओं और उपलब्धियों से संस्थान का नाम रोशन करने वाले आठ पुराछात्रों का चयन किया गया है। इन सभी को 21 और 22 नवंबर को आयोजित होने वाले ग्लोबल एल्युमिनाई कन्वेंशन के दौरान सम्मानित किया जाएगा। एमएनएनआईटी पुराछात्र संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. अवनीश कुमार दुबे ने बताया कि यह तीसरी बार है जब संगठन की ओर से विशिष्ट पुराछात्र पुरस्कार प्रदान किए जा रहे हैं। संस्थान के निदेशक प्रो. के उमामहेश्वर राव एवं प्रो. एमएम गोरे ने सभी पुरस्कार विजेताओं को बधाई दी। बता दें, सात जनवरी 2026 को विभिन्न श्रेणियों के पुरस्कारों के लिए नामांकन आमंत्रित किए थे। कुल 5...