प्रयागराज, जुलाई 23 -- एमएनएनआईटी के एप्लाइड मैकेनिक्स विभाग की प्रयोगशाला में अत्याधुनिक कंप्यूटर नियंत्रित सर्वो हाइड्रॉलिक यूनिवर्सल टेस्टिंग मशीन (यूटीएम) स्थापित की गई है। गुरुवार को संस्थान के निदेशक प्रो. उमामहेश्वर राव के ने मशीन का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि नई मशीन से संस्थान में अनुसंधान, यांत्रिक एवं सामग्री परीक्षण, शिक्षण और तकनीकी प्रशिक्षण को नई गति मिलेगी। मशीन से सामग्री की मजबूती, तन्यता, संपीडन और मोड़ समेत विभिन्न यांत्रिक गुणों का सटीक परीक्षण किया जा सकेगा। निदेशक ने कहा कि इससे विद्यार्थियों, शोधार्थियों और संकाय सदस्यों को उच्च गुणवत्ता वाले प्रयोग एवं अनुसंधान का अवसर मिलेगा। उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप परीक्षण सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...