प्रयागराज, अगस्त 18 -- प्रयागराज। एमएनएनआईटी में 12 से 18 अगस्त तक एंटी-रैगिंग सप्ताह मनाया जा रहा है। इसके तहत छात्र क्रियाकलाप केंद्र के तत्वावधान में रैगिंग के खिलाफ नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। कलाकारों ने रैगिंग से होने वाले मानसिक, सामाजिक और शैक्षणिक दुष्प्रभावों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। छात्रों से रैगिंग का विरोध करने और इसकी सूचना संबंधित अधिकारियों को देने की अपील की गई। छात्र क्रियाकलाप केंद्र के अध्यक्ष प्रो. सुशील कुमार ने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी को सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण उपलब्ध कराना संस्थान की प्राथमिकता है। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों ने रैगिंग मुक्त परिसर का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- Katihar News: महिला कॉलेज में पौधारोपण सहित अन्य कार्यक्रमों का आयोजन यह भी पढ़ें- बीएचयू : छात्रों से रैगिंग के ...