प्रयागराज, अप्रैल 5 -- मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी (एमएनएनआईटी) में आयोजित वार्षिक उद्यमिता एवं नवाचार महोत्सव 'उद्भव 3.0' के दूसरे दिन रविवार को जोश, उत्साह और रचनात्मकता देखने को मिली। दूसरे दिन का आयोजन प्रेरक वक्ताओं, नवाचार आधारित चर्चाओं और रोमांचक प्रतियोगिताओं के साथ आगे बढ़ा। दिनभर छात्रों में स्टार्टअप, सामाजिक उद्यमिता और प्रशासनिक नेतृत्व को लेकर गजब का उत्साह देखने को मिला। पहले सत्र में एमएनएनआईटी के केमिकल इंजीनियरिंग 2022 बैच के पूर्व छात्र और यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 में 116वीं रैंक हासिल करने वाले ऋषभ शर्मा ने छात्रों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि इंजीनियरिंग की विश्लेषणात्मक सोच प्रशासनिक सेवाओं में जटिल समस्याओं के समाधान के लिए बेहद उपयोगी साबित होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को नवाचार आधारित भारत न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.