जमशेदपुर, मार्च 29 -- कोल्हान विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग ने एमएड सेमेस्टर-1 (2025-2027) के विद्यार्थियों के लिए ऑफलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू करने की अधिसूचना जारी कर दी है। विद्यार्थी बिना विलंब शुल्क 7 अप्रैल तक पंजीकरण फॉर्म भर सकते हैं। इसके बाद 8 और 9 अप्रैल तक इन फॉर्मों को विश्वविद्यालय कार्यालय में जमा करना होगा। जो समय सीमा में फॉर्म नहीं भर पाएंगे, उन्हें 200 रुपये विलंब शुल्क के साथ 8 और 9 अप्रैल को फॉर्म भरने का अवसर मिलेगा। विलंब शुल्क वाले फॉर्मों को 10 और 11 अप्रैल तक जमा करना होगा। पंजीकरण शुल्क झारखंड राज्य के विद्यार्थियों के लिए 200 रुपये और राज्य से बाहर के विद्यार्थियों के लिए 400 रुपये है। आवेदन के साथ पिछली परीक्षा का एडमिट कार्ड या मार्कशीट, अन्य विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए मूल माइग्रेशन सर्टिफिकेट और पूर्व...