एमएड प्रवेश की काउंसिलिंग 24 जुलाई को
बरेली, जुलाई 22 -- एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के शिक्षा एवं संबद्ध विज्ञान संकाय अंतर्गत संचालित बीएड, एमएड विभाग (आईएएसई) में शैक्षिक सत्र 2026-28 के एमएड पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए प्रथम चरण की काउंसिलिंग 24 जुलाई को होगी। मेरिट के आधार पर अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि एवं समय पर विभाग में उपस्थित होकर प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करनी होगी। विभागाध्यक्ष प्रो. संतोष अरोड़ा ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को सुबह 10 बजे से विभाग में अपने सभी मूल प्रमाणपत्रों व उनकी स्वप्रमाणित छायाप्रतियों के साथ उपस्थित होना होगा। दस्तावेजों का सत्यापन होने के बाद ही अंतिम प्रवेश सूची जारी की जाएगी। बताया कि विभाग में उपलब्ध 50 नियमित व पांच ईडब्ल्यूएस सीटों पर विश्वविद्यालय एवं शासन के आरक्षण नियमों के अनुसार प्रवेश किया जाएगा। यह भी पढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.