भागलपुर, जनवरी 26 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज (टीटीसी), घंटाघर में एमएड सत्र 2024-26 की प्रथम मेरिट सूची से नामांकन 16 जनवरी को समाप्त हो गया। टीएमबीयू प्रशासन ने कॉलेज को बची 16 सीटों पर ऑनस्पॉट नामांकन की अनुमति दी है। डीएसडब्ल्यू डॉ. अर्चना साह के निर्देश पर कॉलेज की प्राचार्य डॉ. मीनाक्षी चतुर्वेदी ने अधिसूचना जारी की है। छात्र 27 से 31 जनवरी तक विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। सात फरवरी को मेधा सूची प्रकाशित होगी। आपत्ति प्राप्त करने के लिए नौ और 10 फरवरी की तिथि है। इसके बाद मेधा सूची 14 फरवरी को प्रकाशित होगी। इसके अनुसार 17 से 19 फरवरी तक चयनित विद्यार्थी नामांकन ले सकेंगे। आवेदन पत्र कॉलेज की वेबसाइट पर ऑनलाइन उपलब्ध हैं। 16 सीटों में तीन सामान्य, एक ईडब्ल्यूएस, तीन ओबीसी, चार ईबीसी और एससी कैटोगरी में पांच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.