एमएड की परीक्षा में पर्ची से नकल करते पकड़ा गया छात्र
बरेली, मई 19 -- बरेली। बरेली कॉलेज में विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षाओं के दौरान मंगलवार को प्रथम पाली में एमएड का एक छात्र पर्ची से नकल करते हुए पकड़ा गया। परीक्षा के दौरान कॉलेज प्रशासन की ओर से की जा रही सघन चेकिंग में छात्र के पास से पर्ची बरामद हुई। महाविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर डॉ. इंद्रवीर सिंह चौहान ने बताया कि परीक्षा कक्ष में नियमित चेकिंग के दौरान तलाशी लेने पर एक छात्र के पास से नकल सामग्री बरामद हुई। जिसके आधार पर उसे अनुचित साधनों के प्रयोग के आरोप में पकड़ा गया। कॉलेज प्रशासन ने छात्र के खिलाफ विश्वविद्यालय नियमावली के तहत कार्रवाई करते हुए प्रकरण की रिपोर्ट तैयार कर विश्वविद्यालय को भेज दी है। यह भी पढ़ें- 1,370 विद्यार्थियों ने छोड़ी परीक्षा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.