लखनऊ, मई 7 -- लखनऊ, संवाददाता। लखनऊ विश्वविद्यालय और संबद्ध कॉलेजों में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि एनसीटीई से मान्यता प्राप्त एमएड, बीएलएड, बीपीएड और एमपीएड पाठ्यक्रमों में प्रवेश केवल विश्वविद्यालय की केन्द्रीयकृत प्रवेश प्रक्रिया के माध्यम से ही होंगे। किसी अन्य माध्यम से लिए गए प्रवेश मान्य नहीं होंगे। कुलसचिव डॉ. भावना मिश्रा की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि यह व्यवस्था एनसीटीई रेगुलेशन-14 के प्रावधानों के तहत लागू की जा रही है। यह प्रक्रिया लखनऊ विश्वविद्यालय के साथ ही लखनऊ, हरदोई, रायबरेली, सीतापुर और लखीमपुर खीरी स्थित सहयुक्त महाविद्यालयों पर भी लागू होगी। विश्वविद्यालय ने उन कॉलेजों को तत्काल आवेदन करने के निर्देश दिए हैं, जिन्होंने अभी तक केन्द्रीयकृत प्र...