बोकारो, दिसम्बर 29 -- चंद्रपुरा, प्रतिनिधि। मरकजी अंजुमन द्वारा संचालित एमएक्यू पब्लिक स्कूल रटारी का सलाना उत्सव रविवार को स्कूल में मनाया गया। तिलावत ए कुरान से इसकी शुरूआत हुई। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक सहित कई तरह की प्रस्तुति की। काफी संख्या में अभिभावक और मरकाजी अंजुमन के पदाधिकारी मौजूद थे। मुख्य अतिथि अंजुमन के जिला संयोजक मुख्तार हबीबी ने कहा कि समाज के उत्थान के लिए शिक्षा बहुत जरूरी है। हम सभी को मिलजुल कर इस स्कूल को ऊंचाई तक ले जाने की जरूरत है। सभी प्रखंडों में एमएक्यू पब्लिक स्कूल खोला जाना चाहिए। वहीं अध्यक्ष फखरुद्दीन अली ने कहा कि प्रखंड में शिक्षा के लिए हम बुनियादी कदम उठाएंगे। स्कूल की व्यवस्था को और दुरुस्त किया जाएगा। मरकजी अंजुमन के संरक्षक मो समीद, इस्लाम अंसारी, सचिव मो कुर्बान अंसारी, जैनुल अंसारी, मोइनुद्दीन...