बरेली, अगस्त 19 -- स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेली जा रही जिला फुटबाल लीग में मंगलवार को एमईएस (ब्वॉयज) ने एयरफोर्स स्कूल को 4-1 गोल से हराया। एमईएस के अमन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो गोल किए। मैच के 18वें मिनट में एमईएस के अमेक ने गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। दूसरे हाफ में आदर्श और अमन ने गोल कर बढ़त 3-0 कर दी। 54वें मिनट में अमन ने अपना दूसरा गोल कर एमईएस को 4-0 से आगे कर दिया। एयरफोर्स स्कूल के अमित ने 57वें मिनट में एक गोल कर अंतर कम किया, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। मैच में महेश चंद्र, मानवेंद्र, आदित्य कुमार और महिमा रैफरी की भूमिका में रहे। बुधवार को फ्यूचर स्टार और अननोन एफसी के बीच शाम 4:30 बजे मुकाबला होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...