देहरादून, मार्च 20 -- देहरादून। तुलाज इंस्टीट्यूट देहरादून की ओर से तीन दिवसीय एआईएमए स्टूडेंट मैनेजमेंट गेम्स (एसएमजी) रीजनल राउंड 2025- 26 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 7 संस्थानों की कुल 54 टीमों ने भाग लिया। एमआईटी मेरठ ने प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विजेता टीम में हर्ष वर्मा, दिविज और रक्षित गुप्ता शामिल रहे। जबकि उपविजेता टीम में शिवी रस्तोगी, समिक्षा, विकास और तुषार शामिल थे। तृतीय स्थान आईआईटी, रुड़की की टीम रही। जिसमें अमन कुमार, स्नेहा गुप्ता, पियूष मंडल और नीरज कुमार शामिल थे। इस अवसर पर निदेशक डॉ शैलेंद्र कुमार तिवारी, डॉ निशांत सक्सेना, डॉ विजय कुमार उपाध्याय, डॉ अर्घ्य सरकार, डॉ आकांक्षा गौतम, भारत भूषण, प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...