कुशीनगर, अप्रैल 10 -- कुशीनगर। फाजिलनगर ब्लॉक के ग्राम नकटहां मिश्र टोला हतवा निवासी रमेश गुप्ता के पुत्र सचिन गुप्ता ने एसएससी सीजीएल 2025 परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया रैंक 511 प्राप्त कर गांव, क्षेत्र और जिले का नाम रोशन किया है। इस सफलता के साथ उनका चयन भारत सरकार के एमइए( विदेश मंत्रालय)में असिस्टेंट सेक्शन में आफिसर के पद पर हुआ है। सचिन की इस उपलब्धि से पूरे इलाके में हर्ष और गर्व का माहौल है। ग्राम प्रधान मनोज पाण्डेय ने कहा कि यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी। उनके उपलब्धि पर समाजसेवी अजय शुक्ला, भाजपा नेता सत्येंद्र मिश्र, रमाशंकर पांडेय, अशोक पाण्डेय, पवन पांडेय, संजय पांडेय, कन्हैया पांडेय, विजय पांडेय, सुरेंद्र पांडेय, रमेश चौरसिया, प्रेमसागर मिश्र, दिनेश मिश्र, त्रिलोकी मिश्र, रामनाथ, सुरे...