आगरा, अप्रैल 18 -- शाहगंज क्षेत्र में गुरुवार शाम दवा कंपनी के दो मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव (एमआर) भाइयों पर दबंगों द्वारा हमला और जबरन कार में ले जाने की कोशिश का मामला सामने आया है। पीड़ित शिवम सिंह ने थाना जगदीशपुरा में तहरीर देकर पांच लोगों पर नामजद मुकदमा कराया है। दौरेठा नंबर एक निवासी शिवम ने पुलिस को बताया कि 16 अप्रैल को शाम करीब पांच बजे वह अपने भाई सत्यम सिंह के साथ भुगतान लेने गए थे। इसी दौरान सफेद रंग की कार से पहुंचे कुछ लोगों ने उन पर अचानक हमला बोल दिया। आरोपियों में पाथिक यादव, अभय यादव, अमित यादव और जितेंद्र यादव शामिल हैं। उनके साथ एक गार्ड भी था, जिसके हाथ में बंदूक थी। आरोप है कि गार्ड ने बंदूक की बट से दोनों भाइयों पर वार किया। जिससे वे घायल हो गए। जब आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपित भाइयों को जबरन कार में बैठाने का...