गुड़गांव, दिसम्बर 15 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। सेक्टर-77 स्थित एमआर पाम हिल्स सोसाइटी की पाम हिल्स कंडोमिनियम एसोसिएशन के खातों की जांच होगी। फर्म एवं सोसाइटी के जिला रजिस्ट्रार ने एक शिकायत की सुनवाई करने के बाद स्वतंत्र लेखा परीक्षक को नियुक्त किया है। इसे सालाना 40 हजार रुपये की अदायगी करनी होगी। एमआर पाम हिल्स सोसाइटी के निवासी राहुल शर्मा ने पाम हिल्स कंडोमिनियम एसोसिएशन के खिलाफ जिला उपायुक्त को एक शिकायत दी थी। आरोप लगाया कि एसोसिएशन ने नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग से अनुमति लिए अवैध निर्माण सोसाइटी परिसर में कर दिया है। नियमों के खिलाफ जाकर एसोसिएशन की सदस्यता को रद्द किया जा रहा है। आरोप लगाया है कि रखरखाव शुल्क का दुरुपयोग किया जा रहा है। शिकायतकर्ता ने एसोसिएशन के खातों की जांच करवाने का आग्रह किया था। जिला उपायुक्त ने इस...