पीलीभीत, जून 6 -- पीलीभीत। पीलीभीत क्रिकेट लीग सीजन-एक का आठवां मैच एमआर सुपरजायंट्स और लवली किंग्स के बीच खेला गया, जिसमें एमआर ने लवली किंग्स-11 को 10 रन से हराया। खिलाड़ी गीतांश को मैन ऑफ़ द मैच चुना गया। क्रिकेट टूर्नामेंट में एमआर सुपरजाइंट्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया और 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 154 रन बनाए। एमआर की तरफ़ से गीतांश ने सर्वाधिक 57 रन बनाए, जिसमें 2 छक्के और 6 चौके शामिल रहे। शुभ ने 17 रन का योगदान दिया। लवली किंग्स की तरफ़ से फरहान ने तीन व फ़िरोज़ ने दो विकेट चटकाए। लवली किंग्स की टीम 144 पर ढेर हो गई। नातिक ने सर्वाधिक 30 रन का योगदान दिया। मुख्य अतिथि नितिन पाठक रहे। मैच के अंपायर शिशिर मिश्रा और रिज़वान रहे। कमेंटेटर की भूमिका में मणिकांत मिश्रा और गगन प्रताप सिंह ने निभाई। इस मौके पर खेल प्रे...