मुजफ्फरपुर, मई 21 -- हथौड़ी, एक संवाददाता। चक्की टोला नया मार्केट के सामने गुरुवार सुबह करीब 10.40 बजे बदमाशों ने दवा कंपनी के प्रतिनिधि के मुंह में पिस्टल डालकर 35 हजार नकद, टैब, मोबाइल लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद दो बाइक पर सवार चारों बदमाश भुसाही की तरफ भाग गए। पीड़ित बेरई निवासी अरुण कुमार सिंह के पुत्र मदन कुमार की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। घटनास्थल से कुछ दूरी पर एक दुकान में लगे सीसीटीवी में बाइक सवार बदमाश भागते दिखे हैं। मदन कुमार ने बताया कि घर से दो किलोमीटर आगे दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने ओवरटेक बाइक रोकवाया। विरोध करने पर गोली मारने की धमकी दी। इसके बाद मुंह में पिस्टल डालकर नकद, टैब, मोबाइल और महत्वपूर्ण कागजात लूटकर हथियार लहराते हुए फरार हो गए। इधर, दिनदहाड़े हुई वारदात से लोगों में भय का माह...