एमआरपी को लेकर ग्राहक पंचायत ने मंत्री को सौंपा ज्ञापन
बाराबंकी, मई 17 -- बाराबंकी। वस्तुओं पर अंकित एमआरपी (अधिकतम खुदरा मूल्य) को उपभोक्ताओं के साथ बड़ा छल बताते हुए अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने सरकार से इस व्यवस्था पर प्रभावी नियंत्रण लागू करने की मांग उठाई है। इसी संबंध में संगठन के पदाधिकारियों ने प्रदेश के खाद्य रसद एवं नागरिक आपूर्ति राज्य मंत्री सतीश शर्मा को ज्ञापन सौंपा। अवध प्रांत के संगठन मंत्री डा. आरपी सिंह बिसेन ने बताया कि ग्राहक पंचायत पिछले तीन वर्षों से एमआरपी व्यवस्था में सुधार और उपभोक्ता हितों की रक्षा को लेकर जनजागरण अभियान चला रही है। उनका आरोप है कि कंपनियां मनमाने ढंग से एमआरपी तय कर ग्राहकों से अधिक कीमत वसूल रही हैं। संगठन ने मांग की है कि वस्तुओं पर एमआरपी के साथ उत्पादन लागत भी अंकित की जाए, ताकि उपभोक्ताओं को सही जानकारी मिल सके।ज्ञापन सौंपने वालों में जिला अध्यक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.