एमआरजेडी इंटर कॉलेज में एनसीसी के लिए 50 विद्यार्थी चयनित
बेगुसराय, मई 21 -- बेगूसराय। एमआरजेडी इंटर कॉलेज में 9 बिहार बटालियन के पीआई स्टाफ की अगुवाई में गुरुवार को छात्र-छात्राओं का एनसीसी नामांकन संपन्न कराया गया। देश सेवा और अनुशासन से जुड़ने के लिए छात्रों के बीच भारी उत्साह देखा गया। चयन प्रक्रिया में कॉलेज के तकरीबन 100 छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शारीरिक और मानसिक दक्षता जांच के कड़े मापदंडों के बाद केवल 50 योग्य छात्र-छात्राओं का चयन किया गया। इस पूरी चयन प्रक्रिया को 9 बिहार बटालियन के हवलदार साधु सिंह एवं हवलदार ओंकार सिंह ने अत्यंत कुशलतापूर्वक संपन्न कराया। प्राचार्य कन्हैया कुमार ने कहा कि आज के युवा ही देश का भविष्य हैं। एनसीसी न से जुड़कर छात्र-छात्राएं न केवल अनुशासित नागरिक बनेंगे, बल्कि आगे चलकर देश को गौरवान्वित करेंगे। एएनओ रोशनी कुमारी व अन्य थे।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.