दरभंगा, सितम्बर 30 -- दरभंगा, नगर संवाददाता। प्रसिद्ध आधुनिकतावादी कवि एवं नोबेल पुरस्कार से सम्मानित टीएस इलियट की 138वीं जयंती के अवसर पर एमआर महिला कॉलेज में अंग्रेजी विभाग के तत्वावधान में छात्र केंद्रित डिजिटल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। ए ह्यूमन विजन ऑफ इलियट्स द वेस्ट लैंड शीर्षक की प्रदर्शनी का उद्देश्य इलियट की कालजयी कृति द वेस्ट लैंड को केवल एक जटिल आधुनिकतावादी कविता के रूप में नहीं, बल्कि मानवीय संवेदनाओं, अकेलेपन, विखंडन, संबंधों और आध्यात्मिक शांति की तलाश के रूप में प्रस्तुत करना था। प्रदर्शनी का उद्घाटन अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ. चित्रा झा ने किया। उन्होनें कहा कि वर्ष 1922 में प्रकाशित द वेस्ट लैंड आधुनिक साहित्य की एक महत्वपूर्ण कृति है, जिसकी संवेदनाएं आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी का प्रयास कव...