पलामू, अगस्त 4 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमआरएमसीएच) में नन्हा सा दिल अंतर्गत बाल हृदय जांच एवं उपचार कार्यक्रम मंगलवार को संपन्न हुआ। कार्यक्रम का सफल संचालन श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल की टीम ने किया। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार श्रीवास्तव, अस्पताल प्रबंधक सुनीत श्रीवास्तव, डीईआईसी मैनेजर पियूष कुमार, डॉ डॉ. आनंद कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता श्रीपति सहित अनेक उपस्थित रहे। शिविर का आयोजन सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक किया गया। इस दौरान करीब 150 बच्चों का स्क्रीनिंग किया गया । जांच के दौरान 18 से अधिक बच्चों में जन्मजात हृदय रोग की पुष्टि हुई। चिन्हित किए गए बच्चों को आगे निःशुल्क उपचार एवं ऑपरेशन कराया जाएगा ।सिविल सर्जन महोदय डॉ अनिल कुमार श्रीवास्तव ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे पलामू जिले क...