पलामू, अप्रैल 2 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमआरएमसीएच) में बिना नेफ्रोलॉजिस्ट डॉक्टर के प्रतिदिन 20 से ज्यादा लोगों का डायलिसिस किया जा रहा है। वित्तीय वर्ष 2025- 26 में कुल 7391 लोगों का डायलिसिस किया गया। अकेले मार्च के महीने में 776 लोगों का डायलिसिस किया गया। डायलिसिस के लिए नियुक्त तकनीशियन बिपिन कुमार ने बताया कि वर्तमान में डायलिसिस के लिए 9 मशीन उपलब्ध है। प्रतिदिन 3 शिफ्ट में 20 से ज्यादा लोगों का डायलिसिस किया जा रहा है। नेफ्रोलॉजिस्ट न होने से डायलिसिस कराने वाले मरीजों को डॉक्टर को दिखाने बीएचयू, एम्स, सहित दूसरे बड़े अस्पताल जाना पड़ता है । आकस्मिक स्थिति के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल के इमर्जेंसी में उपलब्ध डॉक्टर ही परामर्श देते है। सीनियर सर्जन डॉ वीरेंद्र ने बताया कि छोटी छोटी बीमारिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.