पलामू, अप्रैल 28 -- मेदिनीनगर,प्रतिनिधि। पलामू उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि वे अपना प्रशिक्षण पलामू जिले से प्राप्त किए हैं। ऐसे में वे जिले के स्वास्थ्य व्यवस्था से भलीभांति अवगत है। उन्होंने कहा जरूरतमंदों का उपचार,उनकी दवाई,उनका फलोअप सबकुछ चिकित्सकों की जिम्मेदारी है। मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में बिचौलिए,दलाल प्रवृत्ति के लोगों, फ्रॉड डॉक्टर्स एवं कमीशनखोरी से पूर्ण रूप से बचें। बिचौलिए व दलाल किस्म के लोगों को अस्पताल से दूर रखें,अन्यथा पकड़े जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि 24 गुणा 7 पर नजर जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था पर रहेगी। बैठक में जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा प्रस्तुत पीपीटी के आधार पर मातृ-शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण, टीबी नियंत्रण, एनसीडी स्क्रीनिंग ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.