पलामू, अप्रैल 14 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिले के एमआरएमसीएच में मंगलवार को नन्हा सा दिल जन्मजात हृदय रोग जांच एवं निवारण के लिए एक विशेष स्क्रीनिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पलामू जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, नेशनल हेल्थ मिशन, आरबीएसके, आंगनवाड़ी, जिला शिक्षा विभाग के संयुक्त सहयोग से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में श्रीसत्य साई संजीवनी अस्पताल की विशेषज्ञ टीम ने 0 से 18 वर्ष तक के बच्चों की निःशुल्क हृदय जांच की। जांच कार्यक्रम सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार श्रीवास्तव एवं उपाधीक्षक डॉ. अरुण कुमार के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस दौरान कुल 153 बच्चों की जांच की गई, जिनमें से 13 बच्चों को हृदय रोग से प्रारंभिक तौर पर पीड़ित पाया गया। संबंधित बच्चों का अब विशेषज्ञ चिकित्सक ईको-कार्डियोग्राफी करेंगे। अस्पताल ने यह सुनिश्...