पलामू, अप्रैल 2 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू के मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमआरएमसीएच) के डायग्नोस्टिक सेंटर में किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए एचपीवी वैक्सीनेशन सेंटर खोला गया। प्रथम दिन केंद्र पर 2 किशोरियों ने वैक्सीन लिया। 30 मार्च से ही एचपीवी वैक्सीनेशन शुरू किया गया। यह आगामी तीन महीनों तक जारी रहेगा। पलामू डीआरसीएचओ डॉ एस के रवि ने बताया कि सर्वाइकल कैंसर एक खतरनाक बीमारी है। इसके बढ़ते मामले के मद्देनजर सरकार ने एचपीवी वैक्सीनेशन की शुरूआत किया है। ससमय टीकाकरण से इससे बचा जा सकता है। 14 वर्ष की आयु पूर्ण एवं 15 वर्ष से कम आयुवर्ग की किशोरियों को टीकाकरण का निर्देश प्राप्त है। एमआरएमसीएच जिले के सभी अस्पतालों का केंद्र बिंदु है, इसलिए एक केंद्र की यहां शुरुआत किया गया है। अभिभावकों की सहमति के बाद ही किशोरियो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.