पलामू, मई 28 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू के सबसे बड़े मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमआरएमसीएच) में भर्ती मरीजों को बाहर की दवाएं लिखी जा रही है। जांच की सुविधाएं केवल ओपीडी के समय में उपलब्ध होने से शेष समय में मरीजों को बाहर निजी जांच घर में जांच कराना पड़ता है। कई परिजनों ने यह बताया कि भर्ती मरीजों को देखने वाले डॉक्टर यह कहते है कि यहां केवल फ्री में डॉक्टर की सलाह और बेड उपलब्ध है । दवाएं और जांच बाहर से करानी पड़ेगी। पलामू प्रमंडल समेत आसपास के लोग बड़ी उम्मीद के साथ बेहतर इलाज के लिए एमआरएमसीएच आते है मगर यहां उपलब्ध सुविधाएं शून्य है। एमआरएमसीएच अधीक्षक डॉ अजय कुमार ने कहा कि इसकी सूचना उन्हें अबतक किसी ने नहीं दिया है। मरीज के परिजन डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन के साथ उन्हें सूचित करे। अगर डॉक्टर बाहर की दवाएं लिख रहे है तो सं...